विद्यार्थियों की परीक्षा के दौरान करोना से सुरक्षा के लिए एबीवीपी के कार्यकर्ता परीक्षा नियंत्रक से मिले सौंपा ज्ञापन!
महानगर सह मंत्री रामनिवास बिश्नोई ने बताया कि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की फाइनल ईयर की परीक्षा 18/ 9 /2020 को आयोजित हो रही है वर्तमान में करोना बढ़ते प्रकोप के बीच सुरक्षा की जिम्मेवारी प्रशासन
ले तथा परीक्षा के 1 दिन पूर्व संपूर्ण कॉलेज के अंदर सैनिटाइजर किया जाए तथा विश्वविद्यालय सभी सेंटर पर ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन व मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करवाने हेतु पूर्ण व्यवस्था ही करवाएं |
परिषद् के महेन्द्र ढाका ने बताया कि एक समस्या ये भी सामने आ रही है कि द्वितीय वर्ष और लाइब्रेरियन कि परीक्षा एक ही समय पर होने के कारण सैकड़ों छात्र एल एल.बी या लाइब्रेरी एग्जाम देने से वंचित रह जाएंगे दोनों
एग्जाम एक साथ नहीं दे सकते उनके लिए ये एक असमंजस की स्तिथि है जिससे उनके फ्यूचर में बड़ी दिक्कत हो सकती है इसीलिए द्वितीय वर्ष की परीक्षा को स्थगित की जाए और आगे बढ़ाई जाए।
इस दौरान ज्ञापन देने वालो में प्रखर मित्तल,अजय सांखला,नारायण चुरा,गौतम,नरपत आदि मौजूद थे |










No comments