ब्रेकिंग न्यूज़

लॉकडाउन की तरह व्यवहार करते हुए हेल्थ प्रोटोकॉल की पालना करें तभी रूकेगा संक्रमण : मुख्यमंत्री

 



जयपुर, 5 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन नहीं है, लेकिन आमजन को लॉकडाउन की तरह व्यवहार करते हुए पूरी सकर्तता बरतने की जरूरत है तभी कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा कि हेल्थ प्रोटोकॉल की पालना, सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क लगाने के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए उन्हें विश्वास में लिया जाए और उन्हें बताया जाए कि कोविड-19 से बचने के लिए उन्हें भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना होगा और अनावश्यक घर से बाहर निकलना कम करना होगा। श्री गहलोत शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से वीसी के माध्यम से प्रदेश में कोरोना सक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।








No comments