जिला कलक्टर नमित मेहता पीपीई किट पहनकर PBM अस्पताल के कोविड 19 सेन्टर पहुंचे,
बीकानेर, 01 सितम्बर । जिला कलक्टर नमित मेहता पी बी एम अस्पताल के कोविड 19 सेन्टर आज रात पहुंचे। उन्होंने इस सेन्टर की हैल्प डेक्स पर आने वाली फोन काॅल्स के बारे ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी से यहां आने वाले फोन की इनक्वारी के बारे पूछा और निर्देश दिए कि जानकारी लेने वाले को उसके काम होने की जानकारी देकर ,उसे संतुष्ट करे।
उन्होंने रोगियों के घर से भोजन लाने के बारे भी जानकारी ली और कहा कि निर्धारित समय के बाद भी अगर कोई अपने रोगी के लिए भोजन लेकर पहुंचता है, तो भोजन रोगी तक भेजे। किसी को मना नहीं किया जाए।
इसके बाद उन्होंने पीपीई किट पहनकर वार्डस का निरीक्षरण किया।उन्होंने भर्ती रोगियों से उपचार और भोजन समय पर मिल रहा या नहीं, के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आईसीयू मरिजों को आक्सीजन ,पल्स आदि की जानकारी डाक्टर से ली। उन्होंने शौचालयों और साफ सुथरा करवाने के निर्देश अधीक्षक पी बी एम को दिए।




No comments