कैंसर पहचान, जाँच व परामर्श शिविर में 263 मरीजों की स्क्रीनिंग हुई
बीकानेर,07 अक्टूबर। जिला चिकित्सालय में बुधवार को आयोजित शिविर में कैंसर रोग की पहचान, जांच के लिए 263 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई।
अधीक्षक डाॅ. सी एल सोनी ने बताया कि डाॅ. संजय खत्री के निर्देशन में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच की गई। शिविर में कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप के लक्षणों तथा बचाव की जानकारी दी गई, साथ ही महिलाओं में सफेद पानी के रोग के बचाव के उपाय के बारे में बताया गया।
डाॅ. सोनी ने बताया कि जांच टीम द्वारा मुख्यतया मुंह, फेफडे़, ग्रासनली, आमशय के कैंसर तथा स्त्रियों के गर्भाशय व स्तन कैंसर से संबंधित सभी जांच की गई व उपचार बताए गए।
शिविर में 263 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई जिनमें मधुमेह के 2 नये रोगी, उच्च रक्त चाप के 6 नये रोगी मिले जिन्हें मौके पर ही सलाह व उपचार दिए गए। इसी तरह 2 रोगियों की ई.सी.जी. व 3 रोगियों की लिपिड प्रोफाॅइल की गई।
शिविर में डाॅ. जसविंदर गिल, डाॅ. अनिता सिंह, डाॅ. इसीका, विजय लक्ष्मी व्यास व इन्दू दाइमा ने अपनी सेवाएं दी।











No comments