जिला प्रभारी मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने बिना मास्क वाले लोगों को पहनाए मास्क, कहा- बिना मास्क आप खुद के साथ साथ अपने परिजनों को भी डाल रहे खतरे में कोरोना रोकथाम को लेकर प्रचार प्रचार सामग्री पोस्टर, पंफलेट और स्टीकर का किया विमोचन कोरोना रोकथाम को लेकर 6 प्रचार प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जयपुर/हनुमानगढ़/ बीकानेर 07 अक्टूबर। जलदाय व उर्जा मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने बुधवार को जिला परिषद परिसर में मास्क का वितरण किया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के लोगो लगे हुए मास्क उपलब्ध करवाए गए। जिन्हें प्रभारी मंत्री ने बिना मास्क वाले लोगों को खुद ने अपने हाथों से पहनाए।
साथ ही उनसे समझाइश करते हुए कहा कि घर से बाहर बिना मास्क नहीं निकलना है। अन्यथा आप खुद को खतरे में डालने के साथ साथ अपने परिवार जनों और आस-पड़ौस के लोगों को भी खतरे में डाल दोगे। महिला एव बाल विकास विभाग के उपनिदेशक श्री प्रवेश सोलंकी और नगर परिषद कमीश्नर श्रीमती पूजा शर्मा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग और नगर परिषद की ओर से बुधवार को एक-एक हजार मास्क का वितरण किया गया।
मास्क वितरण के बाद जिला प्रभारी मंत्री ने सूचना एवं जनसपंर्क विभाग और नगर परिषद की ओर से कोरोना रोकथाम प्रचार प्रसार के लिए तैयार किए गए 3-3 रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तत्पश्चात जिला परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से कोरोना रोकथाम को लेकर छपवाए गए पोस्टर और पंफलेट व नगर परिषद की ओर से छपवाए गए स्टिकर का विमोचन किया।
इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री डॉ बीडी कल्ला के अलावा हनुमानगढ़ विधायक चौधरी विनोद कुमार,नोहर विधायक श्री अमित चाचाण, पीलीबंगा विधायक श्री धर्मेन्द्र मोची, भादरा विधायक श्री बलवान पूनियां, प्रभारी सचिव श्री हेमंत गेरा, जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन, एसपी श्रीमती राशि डोगरा, गंगमूल डेयरी चेयरमैन श्री जसवीर सहारण, नगर परिषद चेयरमैन श्री गणेशराज बंसल, वायस चेयरमैन श्री अनिल खीचड़, श्री श्रवण तंवर, सीईओ जिला परिषद श्री परशुराम धानका, एडीएम श्री अशोक असीजा, एडीश्नल एसपी श्री जस्साराम बोस, जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ, समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
जनसुनवाई में भी जिला प्रभारी मंत्री डॉ कल्ला ने बिना मास्क वालों को देते रहे मास्क-
जिला प्रभारी मंत्री ने जिला परिषद सभागार में आयोजित तीन अलग अलग बैठकों के बाद जनसुनवाई की। जनसुनवाई में जिला प्रभारी मंत्री ने जिस भी परिवादी को बिना मास्क देखा। उसे मास्क देकर उसे पहले पहनने को कहा। उसके बाद उसकी समस्या सुनी।









No comments