ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली कंपनी की मनमानी और बढती बिजली की दरों के खिलाफ बजरंग सेना, का ज्ञापन

 

बीकानेर 5 अक्टूबर। बजरंग सेना, बीकानेर द्वारा निजी बिजली कंपनी की मनमानी और बढते हुए स्थाई शुल्क, फ्यूल चार्ज और बढी बिजली की दरों के वापिस लिए जाने और मीटर की जांच सरकारी विधुत विभाग से करवाई जाने के लिए आज ज्ञापन सौंपा गया। 

आने वाले समय मे बीकानेर की जनता की समस्या अगर निजी बिजली कंपनी द्वारा हल नही किया जाता है, तो बजरंग सेना बीकानेर, यह लडाई आगे भी जारी रखेगी। निजी बिजली कंपनी सुनवाई नही करती हैं तो बजरंग सेना पुरे राजस्थान मे निजी बिजली कंपनी की नीतियो के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगी। आगामी कार्यक्रम घेराव और बन्द का रहेगा। जिलाध्यक्ष शान्ति लाल सोलंकी, महंत विकास गिरी जिला सरंक्षक, जिला प्रवक्ता शिव कुमार व्यास, ऋतुराज पुरोहित जिला प्रभारी, दिपेश सिंह सोलंकी जिला महासचिव, बाबू लाल सोलंकी जिला मंत्री, हिमांशु भाटी जिला उपाध्यक्ष, अर्पित सोलंकी जिला सह संयोजक, पश्चिम अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र दैया, केशव दाधिच, भवानी शंकर, नवरतन सोलंकी, श्रवण छिंपा, अनुज सोलंकी, देवेश पांडीया, पंकज तंवर आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष शान्ति लाल सोलंकी ने कहा की अगर निजी बिजली कंपनी द्वारा हमारी मांगो पर गौर नही किया जाता है तो बजरंग सेना पुरे राजस्थान मे निजी बिजली कंपनी के खिलाफ धरना और प्रदर्शन करेगी। और बीकानेर की जनता से भी अपील है की आप सब निजी बिजली कंपनी के खिलाफ जागरूक हो और बजरंग सेना की इस मुहीम से जुड़े।


No comments