आज दिनांक 28 नवम्बर 2020, रविवार को केकडी ,जिला अजमेर , राजस्थान मे परम् आदरणीया अर्चना जी सक्सेना प्रदेशाध्यक्ष वुमन पावर सोसाइटी राजस्थान व राष्ट्रीय युवा संघ के निर्देशानुसार धर्मचन्द आचार्य केकडी विश्व शान्ति पुरस्कार से सम्मानित द्वारा केकडी क्षेत्र के जरुरतमंद लोगो को वस्त्र वितरित किये गये ।वस्त्र ऋषिराज सोनी ब्लॉक अध्यक्ष अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ केकडी के नगर पालिका परिसर, ब्यावर रोड, अजमेर रोड केकडी सहित अन्य समाजसेवी शिक्षको/ शिक्षिकाओं को भी जरूरतमंद लोगो तक पहुँचाने के लिए वितरित किये गये ।

इस अवसर पर श्री धर्मचन्द आचार्य केकडी बतलाया कि विधालय व जरूरतमंद लोगों को वस्त्र बेंक की स्थापना से सर्दी के मौसम में पहनने को गर्म वस्त्र उपलब्ध हो सकेंगे । वुमन पॉवर सोसायटी राजस्थान की प्रदेशाध्यक्ष अर्चना जी सक्सेना ने बतलाया कि जरूरतमंद बच्चो, बच्चियो, महिला व पुरुषो को अपनी पसंद के अनुसार वस्त्र निशुल्क वितरित किये गये ।वुमन पावर सोसाइटी राजस्थान द्वारा महिलाओ को अपने अधिकारो के प्रति जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगो को अलग अलग स्थानो पर अपनी पसंद के व अपनी नाप के वस्त्र मिलने पर समाजसेवा के प्रति रुचि जाग्रत होगी ।

वुमन पॉवर सोसायटी राजस्थान की प्रदेश सचिव केलाश चोधरी ने बतलाया कि धर्मचन्द आचार्य केकडी द्वारा चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा,अजमेर सहित केकडी क्षेत्र मे निशुल्क वस्त्र उपलब्ध करने का प्रयास सराहनीय एवम प्रशंसनीय है श्री आचार्य ने भामाशाह एवं परम आदरणीया अर्चना जी सक्सेना प्रदेशाध्यक्षा व प्रदेश सचिव केलाश जी चोधरी का धन्यवाद ज्ञापित किया।।केकडी सहित राजस्थान मे अब तक ढाई लाख वस्त्र भामाशाहो के सहयोग से निशुल्क वितरित किये जा चुके हैं ।दिसंबर 2020 तक लगभग 15000 वस्त्र जरुरतमंद लोगो को उपलब्ध करा दिये जाएँगे ।
भामाशाहो के सहयोग से ही बच्चो, बच्चियो, महिलाओं ब पुरूषो को निशुल्क वस्त्र समय समय पर उपलब्ध हो सकेंगे । इससे सरकारी विद्यालयों के जरूरतमंद बच्चो को सर्दी से निजात मिल सकेगी ओर बच्चो का स्कूल मे आने के प्रति रूझान बढ़ेगा तथा सभी जरूरतमंद बच्चो को इसका लाभ मिलेगा ।
वस्त्र बेंक मे बच्चो के शर्ट, टी शर्ट,पेन्ट, टाउजर, हाफ पेन्ट,नेकर, बच्चियो के सलवार सूट, जीन्स, कुर्ता,महिलाओं के साड़ी, सलवार सूट पुरुषो के शर्ट पेन्ट, रुमाल, मास्क पर्दे भी प्रदान किये जाते हैं ।समाजसेविका श्री सुश्री कृष्णा शर्मा निदेशिका इन्डियन कॉलेज केकडी ने बतलाया कि वस्त्र बेंक के माध्यम से बच्चो का विधालय मे ठहराव, सीखने के प्रति जागरुकता बढेगी। साथ ही श्री धर्मचन्द आचार्य केकडी जो कि समाजसेवा व शेक्षिक नवाचारो के क्षेत्र मे राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित किये जा चुके हैं
वे भी आदरणीया अर्चना जी व केलाश जी चौधरी के साथ कन्धे से कन्धे मिलाकर राजस्थान के अजमेर चित्तौड़गढ़, भीलवाडा व जिले मे खिलौना व वस्त्र बेंक स्थापित कर सरकारी स्कूलो व जरूरतमंद ग्रामीणो की सेवा कर रहे हैं ।ओर वुमन पावर सोसाइटी राजस्थान के निर्देशानुसार महिलाओ को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होने व अपने अधिकारो के प्रति जागरुक कर रहे है केकडी निवासी धर्मचन्द आचार्य वर्तमान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्पवृक्ष धाम फलोदी, ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा, पंचायत समिति गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान मे प्रबोधक लेवल 2 हिन्दी के पद पर कार्यरत हैं
ओर वर्तमान मे अनेक संस्थाओं से मिलकर निशुल्क मास्क, खिलोने, वस्त्र वितरण के सेवा कार्य कर रहे हैं ।वस्त्र बेंक वितरण समारोह के मुख्य अतिथि श्री धर्मचन्द आचार्य केकडी विश्व शान्ति पुरस्कार से सम्मानित व वुमन पॉवर सोसायटी राष्ट्रीय युवा संघ अजमेर, अध्यक्षता सुश्री कृष्णा शर्मा निदेशिका इन्डियन कॉलेज केकडी व विशिष्ट अतिथि श्री ऋषिराज सोनी ब्लॉक अध्यक्ष अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ केकडी राज्य प्रतिनिधि श्री रमाकान्त पारीक थे इस अवसर पर श्री राम आचार्य, श्री मति भवर पारीक पंचायत सहायिका , सहित प्रबोधकगण व गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। समारोह मे कोविड 19 की भी पालना की गई व लोगो को कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए राज्य सरकार के निर्देश की पालना कर ने के लिए आग्रह किया गया ।
No comments