ब्रेकिंग न्यूज़

’द्वितीय चरण के लिए मतदान दल रवाना’ शुक्रवार को प्रातः 7.30 से 5 बजे तक होगा मतदान

 

बीकानेर, 26 नवम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के द्वितीय चरण के लिए मतदान 27 नवम्बर शुक्रवार को होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता की उपस्थिति में गुरूवार को पाॅलिटेक्निक काॅलेज से कोरोना एडवाइजरी की पूरी अनुपालना करवाते हुए बीकानेर, बज्जू और कोलायत पंचायत समिति के लिए मतदान दल रवाना किये गए। मेहता ने कहा कि सभी मतदान दल पूरी जिम्मेदारी से निष्पक्ष रहते हुए पारदर्शितापूर्वक मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करवाएं।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए एच गौरी, रीपा के गोपालराम बिरदा, यूआईटी सचिव मेघराज मीना, आयुक्त निगम पंकज शर्मा, अजीतसिंह राजावत, उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा उपस्थित थे।
मेहता ने बताया कि बीकानेर व कोलायत में 21-21 पंचायत समिति सदस्य व बज्जू में 15 पंचायत समिति सदस्य व 10 जिला परिषद सदस्य के लिए वोट डाले जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बीकानेर पंचायत समिति में 258 मतदान केन्द्र, बज्जू में 108 तथा कोलायत में 166 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले जाएंगे। मेहता ने बताया कि बीकानेर पंचायत समिति के लिए 188202, बज्जू में 72682 तथा कोलायत पंचायत समिति क्षेत्र में 113240 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान प्रातः 7.30 से सायं 5 बजे तक चलेगा।













No comments