Aadhar और PAN card पर नाम सही करवाना हुआ आसान जानिए क्या करना होगा
नई दिल्लीः देश में नागरिकों को यूआईडीएआई की ओर से जारी की जाने वाली 12 अंकों की संख्या को आधार संख्या कहते हैं. आधार कार्ड का इस्तेमाल बैंकों, आयकर में पहचान, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में मुख्य रूप से होता है. यह एक पते और आईडी प्रूफ के रूप में भी कार्य करता है. इसके साथ ही पैन कार्ड 10 अंकों की संख्या वाला विशिष्ट पहचान संख्या है.
जहां आधार कार्ड पहचान और निवास स्थान के प्रमाण के तौर पर इस्तेमाल हो सकता है, वहीं पैन कार्ड सभी वित्तीय लेनदेन का हिसाब रखने में आयकर प्राधिकरण की मदद करता है. ऐसे में यह दोनों ही हमारे लिए काफी महत्वपूरीण दस्तावेज होते हैं. अक्सर लोगों को इनमें नाम के गलत हो जाने के कारण दिक्कत का समाना करना पड़ता है. आधार कार्ड और पैन कार्ड में अपना नाम सही किया जा सकता है
आधार कार्ड में अपना नाम कैसे सही करें
पैन कार्ड में अपना नाम कैसे सही करें
पैन कार्ड में नाम में गलती होने पर नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड वेबसाइट पर जाएं. यहां पर ‘Correction in Existing PAN’ के ऑप्शन को चुनें. इसके बाद कैटेगरी टाइप को चुनें. उन डॉक्यूमेंट की कॉपी भी अटैच करनी होगी जिसमें आपके सही नाम दर्ज हैं. ऐसा करने के बाद Submit ऑप्शन पर क्लिक करें. इन सबके लिए आपसे कुछ शुल्क लिया जाएगा. जिसके बाद अपडेटेड पैन कार्ड आवेदन के दिन से 45 दिनों में रजिस्टर्ड पते पर भेजा जाएगा.
देश विदेश की घटनाएं सरकार की जनहितकारी योजनाएं आश्चर्यचकित घटनाएं रोजगार संबंधी जानकारी आयुर्वेद द्वारा सहित की जानकारी हेतु ग्रुप ज्वाइन करें व्हाट्सएप सिंबल पर क्लिक करके







No comments