ब्रेकिंग न्यूज़

कपिल सरोवर के घाट रहे सूनेः पहली बार तीर्थ स्नान के लिए गलियां सूनी, न डुबकी लगाने वालों की भीड़, न कपिल मुनि मन्दिर दर्शन के लिए लम्बी कतारें

 

30 नवम्बर। श्रीकोलायत सरोवर में महास्नान और कपिल मुन मन्दिर समेत अन्य मन्दिरों में दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब इस साल देखने को नहीं मिला। हालांकि यहां स्थानीय लोगों ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर तीर्थ स्नलान किया है, लेकिन इस दौरान खचाखच भरे रहने वाले कपिल सरोवर के घाट व मन्दिर सूने नजर आए। श्रद्धालुओं की आवक नहीं के बराबर रह गई। लेकिन जहां बीते सालों में दो से तीन लाख लोगों की आवक होती थी। उसके मुकाबले इस बार यह आवक नाम मात्र की थी। कोरोना संक्रमण के चलते श्रीकोलायत मेला निरस्त कर दिए जाने से श्रद्धालुओं व पर्यटकों का टोटा ही रहा।

                                                 मेला भरता तथा विभिन्न आयोजन होते

श्रीकोलायत में हर बार मेला भरता था और विभिन्न आयोजन होते थे, लेकिन इस बार कोरोना गाइड लाइन के चलते न तो मेला भरा और नही कोई आयोजन हुए। सरोवर में स्नान व मन्दिरों के दर्शन पर कोई पाबंदी नहीं रही। धार्मिक स्थल खुलें रहें और श्रद्धालुओं ने कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए सरोवर में स्नान व मन्दिरों में दर्शन किए।

                                                         कल मृगला स्नान

देवउठनी एकादशी के साथ यहां परम्परागत रूप से कपिल मुनि मन्दिर के आगे इस बार स्थानीय पुजारियों की ओर से ध्वजारोहण के साथ पांच दिवसीय श्रीकोलायत मेला शुरू हुआ था। जो कि आज सम्पन्न हो जाएगा। जबकि मृगला तीर्थ स्नान के महात्म्य के चलते कल कपिल सरोवर व निकटवर्ती जागेरी स्थित जागेरी सरोवर में मृगला तीर्थ स्नान होगा।

                                                       श्रीकोलायत के बाजार भी रहे सूने

श्रीकोलायत मेले के दौरान तीर्थ स्नान को लेकर पुलिस व प्रशाासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। हालांकि इस बार कोरोना के चलते मेला स्थगित कर दिया गया है। जिसके कारण श्रीकोलायत में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भरे जाने वाले वार्षिक मेले में पहली बार श्रीकोलायत का बाजार सूना नजर आया







No comments