सुराणा जी का निधन बीकानेर के लिये अपूरणीय क्षति - भाटी
बीकानेर, 26 नवम्बर। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने राजस्थान सरकार के पूर्व वित्त मंत्री एवं पाँच बार के विधायक रहे वयोवद्ध राजनेता मानिक चंद सुराना के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मंत्री भाटी ने कहा मानिक चंद सुराणा जी का विधायक के रूप में प्रथम कार्यकाल 1962 में कोलायत विधानसभा से ही प्रारम्भ हुआ। स्व. सुराणा जी ने अपनी लम्बी राजनीतिक पारी में राजनेता नहीं जननेता के रूप में सम्पूर्ण राजस्थान में अपनी अमिट छाप छोड़ी। प्रभावशाली व्यक्तित्व, सहज, मिलनसार एवं मृदुभाषी सुराणा, राजनीति के महारथी थे। सुराणा जी सदैव जातिगत एवं क्षुद्र राजनीति से दूर रहे, तथा गरीबों, पिछड़ो किसानांे को हक दिलाने के लिए विधानसभा में अपनी आवाज बुलंद करते रहें, इसीलिये सुराणा जी सदैव आमजन के दिलों में अपना स्थान बनाये रहें। ‘‘काजल की कोठरी सरीखी राजनीति’’ में भी 60 वर्षो के सार्वजनिक जीवन के बावजूद सुराणा जी का व्यक्तित्व सदैव बेदाग ही रहा। सुराणा जी का निधन बीकानेर जिले की राजनीति के एक दैदिप्यमान सितारे का अस्ताचल की ओर प्रयाण है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी।
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने ईश्वर से सुराणा जी की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार जनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

No comments