कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पेंशन धारकों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की समयसीमा को 28 फरवरी 2021 तक बढ़ा दिया
बीकानेर28=11=2020 कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पेंशन धारकों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की समयसीमा को 28 फरवरी 2021 तक बढ़ा दिया है. इससे EPFO के साथ मौजूद 35 लाख पेंशधारकों को फायदा मिलेगा. EPFO ने बयान में कहा है कि वर्तमान कोविड-19 महामारी के कारण और वृद्ध लोगों की कोरोना वायरस के लिए संवेदनशीलता को देखते हुए, EPFO ने लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) को जमा करने की समयसीमा को बढ़ाया है. बयान के मुताबिक, यह उन पेंशनधारकों के लिए है, जो EPS 1995 के तहत पेंशन ले रहे हैं.
वर्तमान में, पेंशधारक जीवन प्रमाण पत्र साल के दौरान किसी भी समय 30 नवंबर तक जमा कर सकते हैं, जो जारी करने की तारीख से लेकर एक साल की अवधि तक मान्य होता है|















No comments