आज कांग्रेस सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर मदरसा पैराटीचर्स संघ ने काला दिवस के रूप में बनाया।
मदरसा शिक्षा सहयोगी संघ बीकानेर के सचिव मंसूर अली ने बताया कि कांग्रेस ने चुनाव में संविदाकर्मियों को नियमित करने का वादा किया था लेकिन सरकार के कार्यकाल को 2 वर्ष पूर्ण हो चुके है लेकिन अभी तक अपना कोई भी वादा पूरा नही किया सिर्फ कमेटियां बनाई जा रही है गत 2 वर्षों से।मदरसा पैरा टीचर्स ने गत माह पूरे राजस्थान में धरना दिया गया था, बीकानेर में कैबिनेट मंत्री डॉ बी डी कल्ला जी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया था, लेकिन अभी तक नियमतिकरण को लेकर कोई भी ठोस कदम नही उठाया गया।अगर सरकार ने जल्द नियमतिकरण नही किया तो राज्य की सभी मदरसों पर ताला लगा कर पैरा टीचर्स भूख हड़ताल पर बैठ जायेगे और एक बड़े आंदोलन का सरकार को सामना करना पड़ेगा।राजस्थान उर्दू बचाओ संघर्ष समिति ने भी प्रदर्शन में भाग लिया और राज्य सरकार पर उर्दू विषय के साथ भेदभाव का आरोप लगाया।प्रदेश अध्यक्ष शमशुद्दीन सुलेमानी ने बताय की।प्रदेश में हजारों की संख्या में उर्दू विषय अध्यपको के पद रिक्त है लेकिन सरकार कोई भी कार्यवाही नही कर रही है।प्रदशन में मदरसा शिक्षा सहयोगी संघ के सहजाद अहमद, मक़सूद सुलेमानी,मोहम्मद ज़फर,मोहम्मद ,जबूर, रसीदा गोरी,शमा, मुमताज मिर्ज़ा आदि शामिल हुई।





No comments