ब्रेकिंग न्यूज़

रायुसं ने कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को बताई बीकानेर की समस्याएं

 

बीकानेर।राष्ट्रीय युवा संघ ने केंद्रीय राज्य कृषि मंत्री श्री कैलाश चौधरी जी को बीकानेर की समस्याओं से अवगत करवाया। राष्ट्रीय युवा संघ की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सक्सेना के  अनुसार राष्ट्रीय युवा संघ के प्रदेश महासचिव आसुराम सोलंकी द्वारा केंद्रीय राज्य कृषि मंत्री कैलाश चौधरी का सर्किट हाउस में स्वागत किया गया ।सोलंकी ने बताया कि राष्ट्रीय युवा संघ अपने बीकानेर की समस्याओं को लगातार उठाता रहा है। इसी के चलते माननीय मंत्री जी से एक शिष्टाचार मुलाकात कीऔर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी।इसके अंतर्गत बीकानेर रेलवे स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों को पुनः सुचारू रूप से चलाने की मांग भी की गई।इस अवसर पर आसुराम सोलंकी ,विजय स्वामी,तुषार आचार्य और गोविंद ओझा आदि उपस्थित रहे।









No comments