ब्रेकिंग न्यूज़

नमकीन की दुकान में लगी आग, शॉर्ट सर्किट के साथ गोदाम में रखा गैस सिलेंडर फटा, दमकल पहुंची मौके पर

बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में स्थित सांखला फाटक के पास नमकीन की दुकान में आग लग गई। आग से एकबारगी आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कोटगेट पुलिस थाने की टीम और दमकल मौके पर पहुंच गयी और आग पर काबू पा लिया गया हैं।जानकारी के अनुसार कोटगेट के सांखला फाटक के पास बड़े नमकीन की दुकान में आग लग गयी। पता चला है कि शॉर्ट सर्किट होने के साथ गोदाम में गैस सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ हैं।

No comments