ब्रेकिंग न्यूज़

*सेठ भैरूदान चौपडा राजकीय उ मा विद्यालय , गंगाशहर , बीकानेर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना की बीकानेर जिले की 29 इकाईयों के प्रधानाचार्यों एवं कार्यक्रम अधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ* ।

 इसमें PEMSPORTAL से संबंधित जानकारियों को अवगत कराने के लिए जयपुर से आये दक्ष प्रशिक्षकों श्री मोहनलाल मीणा एवं श्री हेमन्त गुप्ता ने आवश्यक प्रशिक्षण दिया । राज्य प्रभारी NSS एवं उपनिदेशक , निदेशालय बीकानेर श्री पितराम काला ने संभागियों को रासेयों की महत्ता , वार्षिक क्रियाकलापों की जानकारी दी तथा आपदा प्रबंधन एवं अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों में स्वयं सेवकों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित किये जाने हेतु प्रेरित किया । 
श्री सुनील बोड़ा अति . जि.शि.अ. एवं N.S.S. जिला प्रभारी ने कोविद्ध -19 परिस्थितियों में NSS . प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं को मोहल्लावार नागरिकों को जागरूक करने का लक्ष्य दिया । 
श्री आशिष रामावत ने सभी इकाईयों को समयबद्ध तरीके से बार्षिक कैलेण्डर के अनुसार रासेयो के कार्यक्रम प्रधानाचार्य चौपड़ा स्कूल एवं कार्यक्रम अधिकारी हरीश दैया चौपडा स्कूल ने के प्रशिक्षण आयोजित करने को कहा । श्री प्रदीप कुमार प्रधानध्ययस्थाएं करते हुये आगन्तुकों को अन्यवाद ज्ञापित किया ।

No comments