ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय दुवारा 72 वाँ गणतन्त्र दिवस समारोह मनाया गया

 

बीकानेरः- दिनांक 26 जनवरी 2021 (मंगलवार) को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय का विश्वविद्यालय स्तरीय 72 वें गणतन्त्र दिवस का मुख्य समारोह विश्वविद्यालयऑपन मंच प्रांगण में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि माननीय कुलपति महोदयबीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालयप्रो. एच.डी.चारण ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियाँ दी गई। राष्टभक्ति कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महोदयकी अध्यक्षता कर रहे माननीय कुलपति महोदयबीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालयप्रो. एच.डी.चारण ने माँ सरस्वती के तैलीय चित्र के आगे दीप प्रज्जवलित कर की। इस राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा देश भक्ति से ओत प्रोत लोक नृत्यनाटक एवं गीतों की प्रस्तुतियाँ दी गई। कार्यक्रम के दौरान  माननीय कुलपति महोदय बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालयबीकानेर ने अपने उद्धबोधन में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताया कि कोरोना महामारी के दौरान विश्वविद्यालय ने समस्त कक्षाऐं ऑनलाईन आयोजित की तथा पूरा सिलेबस कवर किया गया। साथ ही माननीय कुलपति महोदय ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा सम्बन्द्ध महाविद्यालयों में मानवीय मूल्य की शिक्षा के विषय को पाठ्यक्रम में अनिवार्य विषय के रूप में लागू किया है। माननीय कुलपति महोदय ने यह भी बताया कि संघटक महाविद्यालय में 06 ब्रान्चों में एम.टेक कोर्स शुरू किये गये है तथा एक नया कोर्स बी.डिजाईन भी शुरू किया गया है। कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय के विभिन्न अधिकारियों एवं प्रतिभागियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।सम्पूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन शिवा जोशी ने किया। राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमति सनीता चैधरी थी। कार्यक्रम के दौरान बीटीयू के वित्त नियंत्रक श्री पवन कस्वाँ,  परीक्षा नियंत्रक डॉ.मुकेश एम जोशीअकादमिक निदेशक डॉ.वाई.एन.सिंहडीन एफओईएडॉ.एस.के.बंसलडीन आई आई आर डॉ.अजीत सिंह पूनियांसम्पदा अधिकारी डॉ.प्रतिभा चैधरीचीफ प्रोक्टर डॉ.राकेश परमार एवं सभी अधिकारी एवं संकाय सदस्य तथा अशैक्षणिक कार्मिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में सभी उपस्थित गणमान्य सदस्यों एवं छात्र/छात्राओं को लड्डू वितरीत कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। 













No comments