बीकानेर तकनीकीविश्विद्यालय में फैकल्टी डवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन
31 मार्च, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय एवं एसोसिएशन ऑफ म्यूच्यूअल फंड इन इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में " व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन" विषय पर एक दिवसीय फैकल्टी विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया वित्तीय क्षेत्र का सर्वोच्च नियंत्रक हैं। इस के तत्वाधान में समस्त वित्तीय सेवा प्रदाताओं के साथ मिलकर निवेशकों को उनके सुरक्षित निवेश के साथ साथ आर्थिक सुरक्षा प्राप्ति के साधन भी बताए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ ममता शर्मा पारीक व डॉ रूमा भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया की कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक माननीय कुलपति बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय ने अपने उदबोधन में कहा कि वित्तीय साक्षरता आज के समय में एक समीचीन विषय है। वर्तमान समय हमारे सामने कैरोना कई प्रश्न लेकर आया है ।इस काल मे अपने अस्तित्व को बचाने के साथ साथ वित्तीय सशक्तिकरण भी एक महत्वपूर्ण प्रश्न है ।आज के शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए वित्तीय नियोजन सीखना एक महत्वपूर्ण विषय है।
कार्यक्रम के संरक्षक व विश्वविद्यालय के निदेशक आकादमिक अफेयर्स डॉ यदुनाथ सिंह ने एसोसिएशन ऑफ म्यूच्यूअल फण्ड इन इंडिया व सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया साधुवाद के पात्र हैं जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियों के तहत इस विषय पर वेबिनार का आयोजन किया है । वेबीनार के मुख्य वक्ता सूर्यकांत शर्मा मुख्य सलाहकार एसोसिएशन ऑफ म्यूच्यूअल फंड इन इंडिया उत्तरी क्षेत्र तथा पूर्व डी जी एम, सेबी द्वारा अपने वक्तव्य के वर्तमान समय में निवेश के परिदृश्य को प्रस्तुत किया गया। श्री शर्मा ने सर्वप्रथम आगाह किया कि आने वाला कम से कम 1 वर्ष हम सब के लिए आर्थिक रूप से कठिन होने वाला है। इसीलिए सबसे पहले अगले 1 वर्ष के लिए अपने मासिक खर्चों के बराबर का पैसा बिल्कुल अलग कर लें तथा साथ ही साथ अगले 1 वर्ष में जो भी आपके सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करनी है उसके लिए भी पर्याप्त राशि रख लें, तथा इस राशि को आप अपने बचत खाते फिक्स डिपाजिट, लिक्विड फंड शॉर्ट टर्म फंड, अल्ट्रा शॉर्ट टर्म फंड में निवेश कर सकते हैं।
इसके बाद अगर आपके पास जो भी शेष राशि रहती है और अगले 3 वर्ष तक इसकी आवश्यकता नहीं है तो इसको आप अच्छे डेट फंड में निवेश कर सकते हैं यदि अगले 5 वर्ष तक आपको इस राशि की आवश्यकता नहीं है तो आप इसे अच्छे लार्ज कैंप फंड अथवा बैलेंस फंड में निवेश कर सकते हैं। श्री शर्मा ने म्यूचुअल फंड के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि साधारण निवेशको की हर जरूरत के लिए म्यूच्यूअल उपलब्ध है। उन्होंने प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के विषय में भी जानकारी दी।श्री शर्मा ने आगाह किया कि आने वाले समय में ऐसी संभावना है कि अनेकों लोग कम समय में ज्यादा फायदा देने वाली स्कीम लेकर निवेशकों को लुभाने का पूरा प्रयास करेंगे आपको ऐसी स्कीम में कभी भी लालच में आकर अपना पैसा निवेश नहीं करना चाहिए । एनएसडीएल के मैनेजर ई गवर्नेंस श्री दिलीप सिंघल ने एनपीएस के बारे में विस्तार से बताया ।
कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ ममता शर्मा पारीक व डॉ रूमा भदौरिया द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी का स्वागत किया कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि इस निशुल्क वेबीनार में ७०० से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया जिसमें शिक्षक कर्मचारी तथा आम निवेशक भी प्रतिभागी हैं । प्रतिभागियों द्वारा अपने फीडबैक में इस प्रकार के विषय को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के समसामयिक विषयों पर वेबीनार आयोजित करने की आवश्यकता बताई ।
श्री शर्मा ने प्रश्नोत्तर काल में सभी प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। प्रश्नोत्तर काल का संचालन कार्यक्रम के समन्वयक डॉ संजय कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया। डॉ ममता शर्मा पारीक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।















No comments