टिड्डी निगरानी एवं नियंत्रण के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित’
बीकानेर, 31 मार्च। आगामी मानसून के दौरान टिड्डी दल के आक्रमण की आशंका के मद्देनजर निगरानी एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया हैं।जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बताया कि टिड्डी दल की निगरानी एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु कलेक्टर कार्यालय में यह नियंत्रण कक्ष 1 अप्रैल गुरूवार से कार्य करेगा। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0151-2226031 होंगे। नियंत्रण कक्ष में पारी के अनुसार कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।
















No comments