ब्रेकिंग न्यूज़

डायबिटीज़ मे उपयोगी गुड़मार औषधीय पौधा भेट

 

सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मन मोदी ने स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय नर्सरी के व्यवस्थापक कीशन लाल को गुड़मार का पौधा भेंट कीया । अपनी हाल की हरिद्वार की पतजंली  योगग्राम की नर्सरी से विशेष रूप से यह औषधीय पौधा विश्वविधालय के लिए लाये थे ।

गुड़मार एक औषधीय पौधा है । यह बेल के रूप में होता है। इसकी पत्ती को खा लेने पर किसी भी मीठी चीज का स्वाद लगभग एक घंटे तक के लिए समाप्त हो जाता है। इसे खाने के बाद गुड़ या चीनी की मिठास खत्म हो जाती है और वह खाने पर रेत के समान लगती है।
गुड़मार  का पौधा  भारत के दक्षिॆण भाग ,श्रीलंका , अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के उष्णकटिबंधीय वनों में पाया जाता है इसका वैज्ञानिक नाम  जिमनामा सिल्वेस्टर (Gymnema sylvestre) है ।
आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में इसका उपयोग हज़ारों साल से इसके पत्तों का उपयोग किया जाता रहा है। यह डायबिटीज, मलेरिया और सर्पदंश के इलाज में उपयोगी है। यह बूटी शर्करा (Sugar) के अवशोषण को रोकने में मदद करती है ।









No comments