एसडीएम ने नापासर में की नई गाइडलाइन पर चर्चा*
बीकानेर, 19 अप्रैल। उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा ने सोमवार को नापासर ग्राम पंचायत भवन में पुलिस, प्रशासन तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ जन अनुशासन पखवाड़ा के प्रावधानों के तहत चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति इस गाइडलाइन की पालना करें। जिससे संक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया तथा कोविडकेयर सेन्टर की स्थापना के लिए विभिन्न भवनों का जायजा लिया।















No comments