ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर में इंदिरा गांधी नहर में मिला माँ-बेटी का शव, आत्महत्या या हादसा

 

बीकानेर इंदिरा गांधी की मुख्य नहर की आरडी 487 में सोमवार को तीन साल की बच्ची व उसकी मां का शव मिला । पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवाकर महिला के पीहर में सूचना कराई है । महिला ने खुदकुशी की है या ये हादसा है , पुलिस इसकी जांच में जुटी है ।

एसएचओ रतनलाल ने बताया कि हरिराम नायक पत्नी विद्या देवी ( 25 ) व बेटी स्नेहा के साथ चक 4 डीएलएम में रहता था । रविवार को पति पत्नी ने खेत में साथ काम किया । शाम होने पर पति ट्रैक्टर पर काम करने के लिए चला गया । उसके बाद विद्या अपनी बेटी को लेकर खेत से निकल गई । पति वापस आया तो घर में पत्नी व बच्ची को नहीं पाकर उसे ढूंढने निकला ।
पूरी रात उसे ढूंढा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला । सोमवार सुबह मुख्य नहर के पटड़े पर विद्या की चप्पल व ओढना नजर आया । हरिराम और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी । पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया । दोपहर दो बजे नहर से बच्ची का शव बरामद हो गया ।
 उससे 10 –ीटर की दूरी पर शाम साढ़े छह बजे महिला का शव भी मिल गया । हरिराम के भाई के साथ विद्या की बहन की शादी हुई है । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीहर पक्ष को सूचना दे दी । 









No comments