नौतपा ने वातावरण से निचोड़ डाली सारी नमी, पारा 45 डिग्री के आसपास पहुंचा
26 मईबीकानेर। कोरोना की दूसरी लहर, तीसरी लहर की दस्तक तथा ब्लैक फंगस के बाद अब अचानक बढ़ी गर्मी से मौसम जन्य बीमारियों की आशंका बढ़ गई है। इन दिनों नौतपा चल रहा है। यानी कि नौ दिनों तक लगातार प्रचण्ड गर्मी पड़ेगी।
नौतपा ने पिछले दिनों हुई बरसात व ओलावृष्टि के बाद बढ़ी नमी को पूरी तरह से निचौड़ डाला है। हालांकि उमस अभी भी वातावरण में बनी हुई है। एक तो आग उगल रहे सूर्यदेव उस पर नमी ने आमजन को बेहाल कर दिया है। आलम ये है कि तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।ऐसे में शरीर में पानी की कमी होने की वजह से बार-बार जीभ व होठ सूख रहे हैं। पानी की कमी की वजह से डिहाइड्रेशन के साथ-साथ मौसम जन्य कई प्रकार की बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
बुधवार को भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। राहत की बात ये हैं कि दोपहर होने तक आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू होने से काफी हद तक नौतपा व गर्मी से राहत भी मिली है। ऐसे में सुकून वाली बात ये है कि बीती रात को श्रीकोलायत व नोखा क्षेत्र में बरसात व बूंदाबांदी भी हुई है।गर्मी से ऐसे करें बचाव चिकित्सकों की सलाह माने तो गर्मी के दौरान बाहर न निकले। बाहर निकलने की स्थिति में शरीर को पूरा ढकने के बाद ही निकले।
ताकि गर्मी से बचाव हो सके। इस दौरान पानी की कमी की वजह से बार-बार नींबू पानी या ग्लोज डालकर पानी पीते रहे। इससे शरीर में पानी की कमी की पूर्ति के साथ-साथ गर्मी व मौसमी बीमारियों से लडऩे की ताकत भी मिलेगी।













No comments