ब्रेकिंग न्यूज़

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का जागरुकता अभियान वार्ड 74 में आमजन से किया कोविड गाइडलाइन की पालना का आह्वान

 

बीकानेर, 27 मई। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का कोरोना के विरुद्ध जागरूकता अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड 74 के विभिन्न क्षेत्रों में आमजन से कोरोना के विरुद्ध जागरूक रहने की अपील की।
 संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार किराडू ने बताया कि  कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव अब धीरे-धीरे कम होने लगा है, लेकिन फिर भी हमें पूर्ण जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोई भी मास्क लगाए बिना घर से बाहर नहीं जाए तथा आवश्यक दूरी रखी जाए। 
उन्होंने बताया कि संगठन के निर्देशों के अनुसार शहर के प्रत्येक क्षेत्र में घर-घर सर्वे करते हुए आमजन को कोरोना गाइडलाइन की पालना का आह्वान किया जाएगा। इस  दौरान परिवार  के सदस्यों की संख्या, परिवार में संक्रमित कथा इन की वर्तमान स्थिति के बारे में सर्वे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सतत रूप से  चलाया जाएगा।
प्रदेश युवक कांग्रेस के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर ऋषि कुमार व्यास ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने बेहतर कोविड प्रबंधन किया जिसके फलस्वरूप कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। उन्होंने कहा कि सभी सतर्कता रखेंगे तो प्रदेश शीघ्र ही  कोरोना मुक्त हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि युवक कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के इस अभियान में पूर्ण भागीदारी निभाई जाएगी तथा अधिक से अधिक घरों तक पहुंचते हुए लोगों को जागरूक करने के प्रयास होंगे। इस दौरान रवि कलवानी, शंकर ओझा,अंजनी किरायत, विक्रम पुरोहित(विक्की), उमेश ओझा, राहुल व्यास, सुनील ओझा, किशन किराडू, प्रदीप पुरोहित, मूलचन्द व्यास, दिनेश ओझा,जेठमल किरायत आदि मौजूद रहे।









No comments