ब्रेकिंग न्यूज़

महापौर ने किया जरूरतमंदो को भोजन वितरण

 

दिनांक 27  मई 2021 को बीकानेर में  भाजपा कार्यालय कर पास झुगियो में रहने वाले लोगो एवम शहर के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को गरम भोजन का वितरण किया गया. यह वितरण बीकानेर के महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित जी द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर उनके साथ संस्था की और से ब्रांच मेनेजर चम्पाराम चौधरी  भी उपस्थित रहे. महापौर द्वारा भोजन की पोष्टिकता एवं गुणवत्ता के लिए संस्था की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी एवं संस्था को धन्यवाद् ज्ञापित किया. 
इसी क्रम में संस्था द्वारा जन सहयोग से भोजन के साथ साथ सुखा राशन भी दिया जा रहा है संस्था द्वारा आज शहर के विभिन्न स्थानों पर 250 राशन के किट का वितरण भी किया गया है .संस्था द्वारा कोरोना काल में निरंतर यह भोजन वितरण कार्यक्रम जारी रखने का प्रयास किया जाएगा एवं जनसेवको की अभिरुचि की अनुशंषा की जाती रहेगी.










No comments