बीकानेर में सेवाभारती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा नियमित रूप से औषधीय काढ़ा पिलाये
दिनांक 27/5/2021, बीकानेर में सेवाभारती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा नियमित रूप से औषधीय काढ़ा पिलाये जाने के अभियान के अन्तर्गत आज शिवनगर में वल्लभ गार्डन की बस्ती में श्री रोहितजी भारती,सेवा भारती कार्यकर्ता के नेतृत्व में 200 लोगों को काढ़ा पिलाया गया।
कल भी श्री रोहितजी के नेतृत्व में शिवबाड़ी मंदिर के पीछे अम्बेडकर कॉलोनी माताजी मंदिर के पास 150 लोगों को काढ़ा वितरण किया गया। ऱोहितजी के साथ सर्वश्री कैलाशजी, भंवरजी व शिवजी ने वितरण कार्य में सहयोग किया।
बीकानेर में सेवाभारती के माध्यम से नियमित निःशुल्क औषधी काढा़ वितरण के क्रम में आज न्यायालय परिसर में सेवा भारती एवं बार एसोशियन के संयुक्त प्रयासों से आयुर्वेदिक आयुष काढ़ा पिलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में न्यायालय परिसर में आये अधिवक्ता एवं न्यायिक कर्मचारियों सहित 600 व्यक्तियों ने काढ़े का सेवन किया। आज के इस काढ़ा वितरण शिविर में सेवाभारती की ओर से श्री सांवर लाल मोदी, विभाग अध्यक्ष सेवा भारती बीकानेर, श्री भंवर लालजी शर्मा कोषाध्यक्ष सेवा भारती बीकानेर, श्री रामनारायणजी, श्री राधेश्यामजी सेवग, श्री हितेषजी, श्री जितेन्द्रजी श्री माली ने सहयोग किया।
इसके अतिरिक्त बार एसोशियन के श्री चतुर्भुजजी अधिवक्ता, राजेन्द्र सिंहजी,अधिवक्ता, शैलेशजी गुप्ता, मनोजजी सारस्वत, मुकेशजी आचार्य अधिवक्ता परिषद सदस्य ,श्रवण सिंहजी सामाजिक कार्यकर्ता ने अपना सहयोग दिया।




No comments