ब्रेकिंग न्यूज़

सेवा भारती महिला मंडल (बीकानेर) के निःशुल्क औषधीय काढ़ा पिलाने का शिविर लगाया।

 

सेवा भारती महिला मंडल (बीकानेर) जूनागढ़ नगर इकाई द्वारा आज सुभाष पुरा बस्ती में सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे  सन्तु निरामया की भावना के साथ सबके कल्याण हेतु सेवा कार्य गतिविधियों में सम्मिलित होते हुए  आज  को निःशुल्क औषधीय काढ़ा पिलाने का शिविर लगाया। 

'इस शिविर में 400 व्यक्तियों को काढ़ा पिलाया गया। यह शिविर बहन श्री मतीनिर्मला कंवर भाटी, संयोजिका जूनागढ़ नगर के नेतृत्व में संपादित किया गया। बहन श्रीमती सदा कंवर,  श्री मती विजया गोस्वामी, ऊषाजी कंवर, बहनजी सुहाग कंवर ने भी अपनी सेवाएं दी। 

इसके अतिरिक्त आज काढ़ा वितरण का दूसरा शिविर लक्ष्मी नाथ नगर में मोहता चौक में लगाया गया। यहां पर 200 लोगों ने काढ़ा सेवन किया। यह शिविर श्री राधेश्यामजी व्यास,  सह सेवा प्रमुख बीकानेर महानगर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस शिविर भाई जगदीश ओझा, ऱाधेश्यामजी सेवग, अम्बरीशजी मोहता, संजयजी पारख,  सुरेन्द्रजी मारू,  सन्तोषजी पुरोहित, आशीषजी ओझा, गोविन्दजी जोशीव नरेन्द्रजी अग्रवाल आदि कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।   
काढ़ा वितरण का तीसरा शिविर ऊन मंडी के सामने भाट बस्ती में भंवर लालजी शर्मा कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में 200 व्यक्तियों को काढ़ा वितरित किया गया। श्री चतुर्भुजजी सारस्वत का सक्रिय सहयोग रहा।






 इस बस्ती में श्री मुकेशजी ओझा ने सेवाभारती के सहयोग से इस बस्ती में 10 जरूरत मंद परिवारों को सूखी खाद्य सामग्री का वितरण किया तथा मास्क भी वितरित किए।   
बीकानेर में आज चौथा काढ़ा वितरण शिविर सेवाभारती के कार्यकर्ताओं द्वारा आज गंगाशहर नगर इकाई द्वारा नायकों की बस्ती व साटिया बस्ती (घुमन्तुक समाज) में नगर सेवा प्रमुख श्री रमेशजी के नेतृत्व में 300 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। आज के इस काढ़ा वितरण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। 


बस्ती के एक एक घर जाकर काढ़ा वितरण किया। सर्वश्री संजयजी, सुन्दरजी, चतुर्भुजजी, मोहितजी, महेशजी, राजूजी गाड़िया लोहार, मदनजी सिहाग, गजानंदजी व भंवरजी सहु आदि कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दी।











No comments