हेमंत कातेला कोरोना योद्धा सम्मान से राज्य स्तर पर सम्मानित
बीकानेर :- शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर बिश्नोई ने बताया की संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद ने संघ की ओर से कोरोना काल में उन सभी सेवा भावी सेवकों का जो इस वैश्विक महामारी के विकट दौर मे राज्य सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए गरीब बेसहारा लोगों व बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा के साथ साथ आमजन को जागरूक करते हुए अपने नैतिक कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।
उन योद्धाओं के जज्बे और साहस को मजबूत करने के लिए उनको कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया है। संघ द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत बीकानेर प्रदेश कोषाध्यक्ष के पिताजी भंवरलाल बिश्नोई से राजस्थान पुलिस कांस्टेबल बाबूलाल, ब्रजपाल बिश्नोई और वरिष्ठ अध्यापक प्रवीण कुमार टांक को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर की। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद, प्रदेश श्याम सुंदर बिश्नोई, प्रदेश महिला सह प्रभारी भावना मक्कड़, जिलाध्यक्ष नारायणसिंह मौजुद रहे। सलावद ने बताता की संघ की ओर से आज पूरे राज्य भर से प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद जितेंद्रकुमार बंसल,गंगापुर सिटी (स.मा.),अयुब अली बीकानेर, रमेशचंद मीना टोडाभीम करौली, दिलावर सिंह गोहिल सिरोही,मोहम्मद आरिफ कुरैशी अजमेर, कैलाश सत्तावन नांगलशेरपुर करौली,सैय्यद अख्तर भाई बीकानेर,
इंद्रशेखर भटनागर अजमेर,रमेश मेघवाल श्रीगंगानगर हेमन्त कातेला बीकानेर, बाबूलाल बीकानेर ,जितेंद्र नागल बीकानेर मदनलाल अरोड़ा बीकानेर,शिवकुमार भादाणी बीकानेर,जितेंद्र कुमार गोयल, टोडाभीम करौली,भवानी शंकर आचार्य बीकानेर, सूरजभान कछवाहा अलवर, नीम्बदान चारण पूगल, बलराज धनखड़ जयपुर, सुरेश पारीक जोधपुर,अर्जुनलाल बैरवा जयपुर आदि कोरोना योद्धाओं को सम्मान प्रमाण पत्र जारी किए गए।













No comments