ब्रेकिंग न्यूज़

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक 'आयुर्वेदिक काढा'- भाटी

 

बीकानेर, 2 जून। शहर जिला कांग्रेस कमेटी बी ब्लाॅक द्वारा बुधवार को रोशनीघर चौराहा पर आयुर्वेदिक काढा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने  इसकी शुरूआत की। इस अवसर पर भाटी ने कहा कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दृष्टि से आयुर्वेदिक काढा बहुत उपयोगी है। उन्होंने नीम, गिलोय, हरड़, आंवला, बहेड़ा आदि के आयुर्वेदिक गुणों के बारे में बताया।
भाटी ने बी ब्लाॅक द्वारा आयोजित किये गए इस कार्यक्रम की सराहना की तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रम सतत रूप से आयोजित किए जाए। साथ ही कोरोना प्रोटोकाॅल की पालना करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बुधवार को शुरू हुए त्रिस्तरीय जन अनुशासन माॅडिफाईड लाॅकडाउन के प्रावधानों की अक्षरशः पालना हो, जिससे संक्रमण की चेन को शीघ्र तोड़ा जा सके।
शहर कांग्रेस के बी ब्लाॅक अध्यक्ष सुमित कोचर ने बताया कि काढा वितरण कार्य के दौरान आमजन को मास्क लगाने, सोशियल डिस्टेंसिग की पालना करने तथा बेवजह घरों से बाहर न निकलने की भी अपील की।












इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आजम अली, पूर्व अध्यक्ष राहुल जादूसंगत, मनीष खान, मनोज चौधरी, हंसराज बिश्नोई, बिश्नाराम गोदारा, अजय सर्वटे, जयदीप सिंह जावा आदि मौजूद रहे।








No comments