विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर अक्षय पात्र फाउंडेशन ने वितरित किए भोजन पैकेट
बीकानेर, 7 जून। जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने विश्व खाद्य सुरक्षा सुरक्षा दिवस के अवसर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों को दिए जाने वाले भोजन पैकेट वितरित किए।
फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कौशिक ने बताया कि सोमवार को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर संस्था द्वारा पौष्टिक एवं गुणवत्तायुक्त भोजन दिया गया। इस अवसर पर जिला प्रमुख ने बताया कि संस्था द्वारा सेवाभाव से कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने संस्था की इस पहल की सराहना की।







No comments