ब्रेकिंग न्यूज़

सेवा भारती संस्थान, बीकानेर एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा चिकित्सा अधिकारी, पुलिसकर्मियों, पार्षद हसनजी टाक तथा नगर निगम के सफाई कर्मियों को पुष्पमाला पहिनाकर सम्मानित किया।

 

बीकानेर 2ज़ून, 2021 सेवा भारती संस्थान, बीकानेर एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा आयुर्वेदिक औषधालय, शीतलागेट के संयुक्त तत्वावधान में लक्ष्मीनाथजी की मंदिर के पास  निःशुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण किया गया।

 औषधालय के डॉक्टर श्री दिनेशजी गोठवाल एवं सहायक महेश चन्द्रजी ने काढ़ा बनाकर तैयार किया। आज यहां पर काढ़ा वितरण कार्यक्रम के अवसर पर सेवा भारती बीकानेर ने चिकित्सा अधिकारी, पुलिसकर्मियों, पार्षद हसनजी टाक तथा नगर निगम के सफाई कर्मियों को पुष्पमाला पहिनाकर सम्मानित किया। 
कोरोना काल के इस विकट संकट में इन कोरोना योद्धाओं  द्वारा किए गये सेवा कार्यों की सेवा भारती के कार्यकर्ताओं श्री सांवर लाल मोदी, श्री विनोदजी सेन,ब्रह्मदत्तजी आचार्य द्वारा सराहना की गई। सेवा भारती व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों द्वारा  900 लोगों को आज काढ़ा पिलाया।









No comments