ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर के युवाओं का पर्यावरण दिवस पर खास संदेश

 


बीकानेर, 5 जून |विश्व पर्यावरण दिवस पर जनता को जागरूक करने के लिए बीकानेर के युवाओं का अंदाज खास रहा। इस अवसर पर हाथों में पौधों लेकर तथा चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क लगाकर बीकानेरी कलाकार की टीम ने हमारे जीवन में पौधों के महत्व को समझाया। 

इस माध्यम से उनका प्रयास रहा कि वक्त रहते यदि हम नहीं संभले तो एक समय ऐसा भी आएगा जब हमें पढ़ते-घूमते और मोबाइल चलाते वक्त भी ऑक्सीजन मास्क जीवन में अनिवार्य रूप से हिस्सा बनाना पड़ेगा।
टीम ने बताया कि इन स्थितियों से बचने हेतु हमें सतर्क रहते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। वनोन्मूलन को बचाना और जैव विविधता को बढ़ाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। 
अभी वर्तमान में पर्यावरण के बदल रहे स्वरूप अनुसार यदि हम न संभले तो उसके दुष्परिणाम आने वाली पीढिय़ां भुगतेगी। इस दौरान दीपिका बोथरा, विनय हर्ष, फतेह मोहम्मद, जैन इमाम सहित टीम सदस्य शामिल रहे।









No comments