आंदोलन में हर दिन नवाचार आंख पर काली पट्टी बांधकर सरकार का विरोध
कंप्यूटर शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर सोशल मीडिया ट्विटर पर लगातार छठे दिन धरना जारी रहा। सोशल मीडिया पर विरोध का नया तरीका लोगों में वायरल हो गया।
बेरोजगार युवाओं ने अपनी डिग्री दिखाकर और आंखो पर काली पट्टी बांधकर पीड़ा जताई और सरकार से मांग की जल्द से जल्द कंप्यूटर शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाए। राजस्थान राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रनजीत मीणा ने सरकार से आग्रह किया कि जल्द बेरोजगार युवाओं से सरकार वार्ता करे।
डॉ मीणा ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा बेरोजगारों की मांग को गंभीरता से लेंगे। बेरोजगार संघर्ष समिति के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपेश व जिला मीडिया प्रभारी अजय जावा व दीपिका त्रिवेदी ने बताया कि ट्विटर पर कंप्यूटर भर्ती के लिए वर्चुअल धरना छठा दिन आंखो पर काली पट्टी बांधकर मांग को ट्रेंड कराया जिस पर लगभग 60000 ट्वीट हुए।
बेरोजगार कंप्यूटर डिग्री धारी युवाओं ने अपनी मांग रखते हुए वीडिओ भी ट्विटर पर पोस्ट किए। प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन 3463 माध्यमिक व 11137 उच्च माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 9 व 10 में कंप्यूटर पढ़ाया जाता है लेकिन उन्हें पढ़ाने के लिए कोई स्थायी कंप्यूटर अध्यापक नहीं है जिसकी वजह से कंप्यूटर की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ा है यही कारण है कि कंप्यूटर लैब की देखरेख करने वाला भी कोई नहीं है।
बेरोजगार युवा सरकार से बजट में की गई कंप्यूटर शिक्षक केडर बनाकर भर्ती करने की घोषणा को पूरी करने की मांग को लेकर प्रदर्शनरत है ।
बेरोजगार युवा पिछले डेढ़ साल से कंप्यूटर शिक्षक भर्ती की राह देख रहे है , ध्यान रहे कंप्यूटर अनिवार्य विषय होते हुए भी इसका एक भी शिक्षक सरकारी विद्यालयों में नहीं है, अगर जल्द भर्ती की जाती है तो बेरोजगार युवाओं को रोजगार ओर सरकारी विद्यालयों को योग्य कंप्यूटर शिक्षक मिल सकेंगे ।




No comments