पार्षद निर्मला बलवेश चांवरिया ने अधिष्ठाता श्री विमर्शानन्द जी का आशीर्वाद लिया।
बीकानेर 19 जून 2021 राज्य सरकार द्वारा हाल ही में मनोनीत पार्षद श्रीमती निर्मला बलवेश चांवरिया ने आज दिनांक को श्री लालेश्वर महादेव मंदिर शिवबाड़ी के अधिष्ठाता से आशीर्वाद लिया
इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के कई गणमान्य जन भी उपस्थित रहे इस अवसर पर श्री लालेश्वर महादेव मंदिर के नवनियुक्त अधिष्ठाता स्वामी श्री विमर्शानन्द गिरि जी ने मनोनीत पार्षद महोदया को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि समाज के आधारभूत विकास हेतु प्रत्येक व्यक्ति कोअपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए साथ ही समाज को बुराई से बचाने हेतु संगठित स्वरूप में आगे आना चाहिए जब समाज में उपयुक्त वातावरण का सृजन होगा तो समाज सही दिशा की ओर अग्रसर हो सकेगा लेकिन इसके लिए सतत प्रयास अति आवश्यक है
नव मनोनीत पार्षद श्रीमती निर्मला बलवेश चांवरिया ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि वे अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करने का भरसक प्रयत्न करेंगे तथा वाल्मीकि समाज के अलावा सभी समाज को साथ लेकर खासकर महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु जमीनी स्तर पर कार्य करेंगे इस अवसर पर समाज के उपस्थित गणमान्य जनों ने पार्षद महोदय
का सम्मान भी किया |











No comments