ब्रेकिंग न्यूज़

प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा पुण्य और कोई नहीं-उच्च शिक्षा मंत्री

 

बीकानेर, 08 जून। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बीछवाल ट्रांसपोर्ट नगर में श्री हरि शंकर पुरोहित (ढ़ालजी महाराज) की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा नवनिर्मित प्याऊ का उद्घाटन किया।

इस मौक पर भाटी ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा पुण्य और कोई नहीं होता है। जल जीवन में अमूल्य उपहार है। गर्मी के मौसम में यह प्याऊ उपयोगी साबित होगी। उन्होंने श्री हरि शंकर की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा बनाई गई प्याऊ को अनुकरणीय बताया। 
इस मौके पर पुरूषोतम व्यास, सूर्यदेव, दिनेश व्यास, अनिरूद्ध अंकित ने उच्च शिक्षा मंत्री का स्वागत किया।








No comments