सेवाभारती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवकसंघ के कार्यकर्ताओं द्वारा गंगाशहर स्थित गाड़िया लोहार बस्ती (सूर्य नगरी) में सूखी खाद्य सामग्री
अपने समाज के दुःखी व पीड़ित बन्धुओं के कष्ट दूर करना ही सच्ची ईश्वरभक्ति हैं। 'नर सेवा,नारायण सेवा' भाव से काम करने वाले सेवा भारती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनेक कार्यकर्ताओं के प्रयास से इस कोरोना महामारी काल में निरन्तर सेवा कार्य बीकानेर में चल रहे हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 2/6/2021 को सेवाभारती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवकसंघ के कार्यकर्ताओं द्वारा गंगाशहर स्थित गाड़िया लोहार बस्ती (सूर्य नगरी) में सूखी खाद्य सामग्री के 60 किट 60 परिवारों में वितरित किए गए। इस वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व श्री सन्तोष महाराज अध्यक्ष सेवा भारती बीकानेर महानगर श्री भंवर लालजी शर्मा कोषाध्यक्ष सेवा भारती कर रहे थे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर्व महेशजी, राजूजी गाड़िया लोहार, कृष्ण कुमारजी एवं अविनाशजी ने भी अपनी सेवाएं दी।











No comments