गोल्ड मेडलिस्ट मिल्खा सिंह का निधन
भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का कोरोना से 91 साल की उम्र में निधन हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया है. बता दें, बीते दिन उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी.
खबरों के मुताबिक उन्हें फिर बुखार आ गया था और उनका ऑक्सीजन लेवल भी काफी कम हो गया था. 91 साल के मिल्खा सिंह कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती किए गए थे जिसके बाद अब उनका निधन हो गया है.फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर धावक मिल्खा सिंह का निधन।91 वर्ष की उम्र में चंडीगढ़ पीजीआई में हुआ निधन।5 दिन पहले ही पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह की भी हो चुकी है मौत।






No comments