ब्रेकिंग न्यूज़

समर्थन मूल्य खरीद एसोसिएशन बीकानेर

 

समर्थन मूल्य खरीद ठेकेदार एसोसिएशन बीकानेर की ओर से स्थानीय कार्यालय बीकानेर में जिला अध्यक्ष रामस्वरूप विश्नोई की अध्यक्षता में बैठक हुई । जिसमें समर्थन मूल्य खरीद मूंग मूंगफली वर्ष 2020 का परिवहन एवं हैडलिंग के भुगतान को लेकर अहम निर्णय लिए। 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विश्नोई ने कहा बीकानेर जिले के सभी खरीद केंद्रों पर ठेकेदारों ने सरकार का काम संपूर्ण कर दिया है जिसके उपरांत 6 माह से अधिक हो जाने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है जो प्रशासन के अधिकारियों की घोर लापरवाही है उसके बाद ठेकेदारों के प्रतिनिधि मंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर से मिलकर भुगतान के संबंध में समस्या बताई।  

इस मौके पर महामंत्री किशन खिलेरी ने कहा नेफेड, राजफैड व सहकारी समितियों के अधिकारियों के आपसी समन्वय नहीं होने के कारण ठेकेदारों को भुगतान नहीं हो रहा है जिस वजह से ठेकेदारों को मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है |


ठेकेदार विक्रम घोड़ेला ने कहा ठेकेदारों का भुगतान तत्काल प्रभाव से किया जाए अन्यथा ट्रक चालको व  मजदूरों के साथ मिलकर संबंधित कार्यालयों के आगे धरना प्रदर्शन किया जाएगा इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कंस्वा वरिष्ठ उपाध्यक्ष कोजू खान संगठन महामंत्री ख्यालीराम महिया, संरक्षक मूलचंद डोगीवाल, ठेकेदार हेमराज मीणा, फिरदोस टावरी, ओपी खीचड़ सहित सभी उपस्थित थे।






No comments