ब्रेकिंग न्यूज़

स्ट्रीट वेण्डर के टीकाकरण का विशेष कैम्प आयोजित, महापौर रही उपस्थित,

 

नगर निगम बीकानेर दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत काम करने वाले स्ट्रीट वेण्डर के टीकाकरण शिविर का आयोजन मोहता भवन रतनविहारी पार्क के पास आयोजित किया गया।

यह टीकाकरण शिविर UPSC NO. 5 के डॉ. R.K. GUPTA, LHV रणजीत कौर, ANM उषा, मोहम्मद साजिद और चंद्रेश कपूर, राकेश सहित चिकित्सा विभाग की टीम उपस्थित रहीं।
बाजार अनलॉक होने के बाद खरीददारों की भीड़ से कोरोना संक्रमण के पुनः फैलने का खतरा बन गया है। ऐसे में महापौर सुशीला कंवर ने स्वतः संज्ञान लेते हुए निर्देश देकर शहर के सभी फुटकर पथ विक्रेता ठेला रेहड़ी वालों के टीकाकरण हेतु विशेष टीकाकरण कैंप लगाने की व्यवस्था की गई है।
रतन बिहारी पार्क के पास मोहता भवन में आयोजित इस टीकाकरण कैंप में आज 250 के लक्ष्य के साथ टीकाकरण प्रारंभ हुआ। महापौर तथा उपायुक्त पंकज शर्मा ने भी टीकाकरण स्थल पर पहुंच कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।महापौर ने बताया की निगम शहरी पथ विक्रेताओं के लिए हमेशा संवेदनशील रहा है ।
आमजन सब्जी या अन्य फुटकर सामान खरीदने के लिए इनसे संपर्क में आते हैं ऐसे में सभी के स्वास्थ्य दृष्टिकोण से यह आवश्यक था की सभी पथ विक्रेताओं का टीकाकरण हो। डे एनयूएलएम द्वारा आज यह शिविर लगवाया गया है हमारी कोशिश रहेगी कि हम शत प्रतिशत पथ विक्रेताओं का टीकाकरण करवा सकें।

डे एनयूएलएम प्रबंधक बृजकिशोर राणा तथा नीलू भाटी ने जानकारी देते हुए कहा की लगभग 4900 पथ विक्रेता शहर में कार्य कर रहे हैं । लगातार फोन तथा अन्य संचार माध्यम से सभी पथ विक्रेताओं से बात कर टीकाकरण से वंचित पथ विक्रेताओं का टीकाकरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। महापौर एवं आयुक्त महोदय के निर्देशन में आगामी दिनों में शत प्रतिशत पथ विक्रेताओं का टीकाकरण किया जाएगा।

No comments