आरयूआईडीपी बनाएगा नया पंपिंग स्टेशन गंगाशहर के निचले क्षेत्रों में जल भराव की समस्या से मिलेगी मुक्ति ऊर्जा मंत्री ने जानी प्रगति, कार्य शीघ्र करने के दिए निर्देश
डाॅ. कल्ला ने शनिवार को गंगाशहर सीवरेज परियोजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्राह्मणों के मोहल्ले में बनने वाले पंपिंग स्टेशन, पाइपलाइन, केमिकल ट्रीटमेंट यूनिट और पानी संग्रहण के लिए नालों के निर्माण कार्य पर लगभग 25 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इसमें से दस करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं। शेष राशि स्वीकृत करवाने की कार्यवाही शीघ्र की जाएगी। जुलाई में यह कार्य प्रारम्भ हो जाएगा तथा छह महीनों में इसे पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे गंगाशहर क्षेत्र के लगभग 60 हजार लोगों को राहत मिलेगी।
डाॅ. कल्ला ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। इसके मद्देनजर इससे संबंधित सभी कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं। उन्होंने बताया कि गंगाशहर के विभिन्न क्षेत्रों में बरसाती जल भराव की समस्या नहीं रहे, इसके प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।







No comments