ब्रेकिंग न्यूज़

क्लब महिंद्रा, दी मिशन ऑफ हैप्पीनेस फॉउंडेशन व बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान की ओर से जरूरत मंद परिवारों को किया गया 1 माह का राशन वितरित*

*उदयपुर* -: उदयपुर में क्लब महिंद्रा, दी मिशन ऑफ हैप्पीनेस फॉउंडेशन व बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान की ओर से जरूरत मंद परिवारों को 1 माह का राशन वितरण किया गया। 
यह जानकारी देते हुए दी मिशन हैप्पीनेस फाउंडेशन के संस्थापन व बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान के सदस्य हितेश कुमावत ने बताया कि क्लब महिंद्रा के एच.आर.सोनू वर्मा ने कोरोना से बचाव के बारे में व सभी को वैक्सीन लगवाने की शपथ दिलाई। 
इस अवसर पर दी मिशन ऑफ हैप्पीनेस फाउंडेशन के संस्थापक व बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान के सदस्य हितेश कुमावत के द्वारा सभी को राजस्थान सरकार की चिरंजीवी योजना के बारे ने जानकारी दी गई। 
समाज सेवी राजश्री वर्मा के द्वारा भी सभी को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई ओर समीर हिमालियन द्वारा सभी को कोरोना होने के बाद किसी प्रकार की जीवनशेली अपनाने को लेकर जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में क्लब महिंद्रा के एच.आर.सोनू वर्मा, दी मिशन ऑफ हैप्पीनेस फाउंडेशन के संस्थापक व बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान के सदस्य हितेश कुमावत, समाज सेवी राजश्री वर्मा, समीर हिमालियन, मो.जबीर, रमेश सिंह, नंद किशोर, ललित पटेल, मोहित भारद्वाज, रोहित भारद्वाज ने अपनी सेवाएं दी।

No comments