अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज श्याम सुंदर स्वामी का हुआ अभिनंदन
अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज श्याम सुंदर स्वामी का हुआ अभिनंदन
अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज श्याम सुंदर स्वामी टोक्यो मे आयोजित पैरालम्पिक मे भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। आज चियर्स फॉउंडेशन द्वारा श्यामसुंदर का सम्मान किया गया।
इस सम्मान कार्यक्रम बीएसएफ डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह सहित आतिथियो ने श्यामसुंदर स्वामी को शाल, साफ व बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्यामसुंदर स्वामी ने कहा की पैरालम्पिक 2021 में मुझे देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है मेरी पूरी कोशिस रहेगी की देश के लिए मैडल लाउ।
वही भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा की बीकानेर के लिए बड़ी गौरव की बात है की कोई खिलाडी पैरालम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहा है ऐसे में शहर के लोगो का भी फर्ज है की खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया जाए इस लिए सम्मान का कार्यक्रम किया गया है।










No comments