रेड क्रॉस सोसाइटी बीकानेर व शेल्बी अस्पताल बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में मंजू खत्री की स्मृति में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया
रेड क्रॉस सोसाइटी बीकानेर व शेल्बी अस्पताल बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में मंजू खत्री की स्मृति में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कैंसर से बचाव व जागरूकता के बारे में परिचर्चा का आयोजन किया गया।
परिचर्चा में शेल्बी अस्पताल के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ सुधीर पलसानिया व डॉ कार्तिक रस्तोगी द्वारा व्याख्यान दिया गया. डॉ सुधीर पलसानिया ने बताया कि कैंसर से बचाव ही इलाज है तथा जल्दी अवस्था में पकडे जाने से कैंसर का सम्पूर्ण इलाज संभव है।डॉ कार्तिक रस्तोगी ने बताया कि कैंसर से बचने के लिए उपयोग में अनेक प्रकार की जांचें आजकल उपलब्ध है जो समय-समय पर करवाने से कैंसर से बचा जा सकता है। उन्होंने जीन थेरेपी , लिंच सिंड्रोम व कैंसर से सम्बंधित टीकाकरण के बारे में भी विस्तार से भी अवगत कराया।
कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय मंजू खत्री को श्रद्धांजलि दी गयी।







No comments