केदारनाथ महादेव मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव 81 घट अभिषेक के बाद शिखर ध्वज स्थापना, महास्नान व नगर परिक्रमा आज
बीकानेर, 18 अगस्त। गंगाशहर में घूमचक्कर परिसर मंें सेठ श्री फौजराज बांठियां पाश्र्वनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट की ओर से बनाएं गए उतराखंड के केदारनाथ तीर्थ की प्रतिकृृति के केदारनाथ महादेव
मंदिर में चल रहे प्रतिष्ठा महोत्सव में बुधवार को विधि विधान से 81 घट अभिषेक के बाद शिखर पर ध्वज स्थापना की गई।ट्रस्ट के धनपत बांठिया ने बताया कि वयोवृृद्ध पंडित नथमल पुरोहित के नेतृृत्व में वेदपाठी ब्राह््मणों ने विधि विधान गुरुवार को प्रतिमाओं का महास्नान और शाम को नगर परिक्रमा के तहत नूतन मूर्तियों की शोभायात्रा निकलेगी।
शोभायात्रा मंदिर से रवाना होकर चोरड़िया चैक, गांधीचैक व मुख्य बाजार होते हुए वापिस मंदिर स्थल पर पहुंचेगी।
बुधवार को शिव पूजन, अभिषेक व हवन, प्रतिमाओं के पुष्पाधिवास, मिष्ठाधीवास और फलादिवास का आयोजन हुआ। प्रतिमाओं के नगर परिक्रमा के बाद शैय्याधिवास होगा।
पूर्व में मंडप पूजन, आवाहित देवताओं, क्षेत्रपाल आदि देवताओं का पूजन किया गया। जलहरी स्थापना के दौरान पंडितजी ने प्राचीन स्वयं द्वारा संकलित मंत्रों से क्षेत्रपाल बली आदि का अनुष्ठान करवाया।










No comments