सर्व सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में श्रीकृष्ण झांकी प्रदर्शित की गई
बीकानेर, 30 अगस्त । जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित सर्व सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में योगेश्वर श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास-उमंग के साथ मनाया गया। सचिव नलिन शाह ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व कोविड-19 गाइडलाइन की पालना के साथ मनाया गया। इस दौरान भक्तों के लिए झांकी सजाई गई। झांकी सजाने तथा व्यवस्था बनाये रखने में उप सचिव सुरेश मित्तल, दिनेश मित्तल, दर्शन लाल भटेजा का सहयोग रहा।




No comments