ब्रेकिंग न्यूज़

सांसद, श्रीगंगानगर, निहाल चंद , की मंडल रेल प्रबंधक, उपरे बीकानेर के साथ बैठक

बीकानेर  31 अगस्त  निहाल चंद   सांसद/श्रीगंगानगर की श्री राजीव श्रीवास्तव, मंडल रेल प्रबंधक, उपरे बीकानेर के साथ आज  31.08.2021 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में मीटिंग रखी गई, जिसमे उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न रेल मुद्दों पर गहनता से विचार-विर्मश किया। 
   इस अवसर पर माननीय सांसद के साथ क्षेत्रीय उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य श्री भीम शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं मंडल रेल प्रबंधक,उपरे बीकानेर के अतिरिक्त श्री पी के खत्री ,
अपर मंडल रेल प्रबंधक इन्फ्रा ,श्री निर्मल शर्मा,अपर मंडल रेल प्रबंधक ऑपरेशन ,श्री अनिल रैना, वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री जय प्रकाश, वरि. मंडल परिचालन प्रबंधक, श्री एम एम उपाध्याय, वरि. मंडल अभियांत्रिक अभियंता मौजूद रहे। 
उन्होंने रेल सेवा के विस्तार, स्टेशन पर ठहराव एवं अन्य जनता की सुविधाओं को बढाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया

No comments