"महारानी गर्ल्स कॉलेज में उर्दू विषय शुरू करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार। "
14/08/2021 राजस्थान उर्दू बचाओ संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष शमशुद्दीन सुलेमानी ने बताया कि संघर्ष समिति लंबे समय से महारानी कॉलेज में उर्दू और भूगोल विषय शुरू करने की मांग कर रही थी।
राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय बीकानेर में स्व वित्तपोषित योजना के तहत भूगोल, उर्दू और ड्रॉइंग एंड पेंटिंग विषय इसी सत्र से आरंभ हो गया है।प्रदेश अध्यक्ष शमशुद्दीन सुलेमानी इन विषयों को कन्या महाविद्यालय में आरंभ करने पर पत्र लिखकर राज्य सरकार और माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह जी भाटी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस घोषणा का स्वागत किया।
शमशुद्दीन सुलेमानी ने इन विषयों को छात्राओं की रोजगार के लिए बहुत लाभदायक बताया। महिला शिक्षा हेतु कटिबद्ध माननीय उच्च शिक्षा मंत्री जी ने आगामी सत्र से इन विषयों को नियमित करने का भी आश्वासन दिया है। समस्त स्टाफ और छात्राओं ने भी इन विषयों के खुलने पर राज्य सरकार और उच्च शिक्षा मंत्री जी का आभार व्यक्त किया है।










No comments