कोटा-जयपुर-कोटा (02 ट्रिप) परीक्षा स्पेशल रेलसेवा का संचालन
रेलवे द्वारा यात्रियों व परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु कोटा-जयपुर-कोटा (02 ट्रिप) परीक्षा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09819, कोटा-जयपुर परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 14.09.21 व 15.09.21 (02 ट्रिप) कोटा से 19.45 बजे रवाना होकर मध्य रात्रि 00.15 बजे जयपुर पहुॅचेगी।इसी प्रकार गाडी संख्या 09820, जयपुर-कोटा परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.09.21 व 16.09.21 (02 ट्रिप) जयपुर से 01.15 बजे रवाना होकर 05.45 बजे कोटा पहुॅचेगी।
यह रेलसेवा लाखेरी, इंद्रगढ सुमेरगंज मण्डी, सवाईमाधोपुर, वनस्थली निबाई व दुर्गापुरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।









No comments