प्रशासन शहरों के संग पूर्व तैयारी शिविर 15 से 24 सितंबर तक होंगे आयोजित’
बीकानेर, 07 सितंबर। प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 की पूर्व तैयारी हेतु विभिन्न वार्डों के शिविर 15 सितंबर से 24 सितंबर तक राजकीय स्टेडियम के पीछे, अंबेडकर भवन में आयोजित होंगे।
नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह पुरोहित ने बताया कि 15 सितंबर को वार्ड संख्या 1,2,15,16, 38, 39, 40, 41 के, 17 सितंबर को वार्ड संख्या 18, 19, 20, 21, 22, 42, 55 के, 20 सितंबर को वार्ड संख्या 25, 43, 44, 45, 56 ,62, 71 के, 21 सितंबर को वार्ड संख्या 11, 12, 13 14, 36, 37, 53, 54 के, 22 सितंबर को वार्ड संख्या 8, 9, 10, 32 ,33 34,35 के, 23 सितंबर को वार्ड संख्या 29,30,31,48,49,50 के, 24 सितंबर को वार्ड संख्या 3 ,7, 23, 24, 61 के शिविर आयोजित होंगे।
न्यास सचिव ने बताया कि नगर विकास न्यास से संबंधित कार्य करवाने के लिए प्रार्थी को अपना आवेदन तथा आवेदन पत्र के संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
उन्होंने न्यास के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियो को शिविर में उपस्थित रहकर आमजन से प्राप्त प्रार्थना पत्र पर आवश्यक कार्यवाही समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।










No comments