राष्ट्रीय व्यंग्य संगोष्ठी एवं सृजन सम्मान समारोह 19 सितम्बर को
बीकानेर/श्रीगंगानगर, 18 सितम्बर। राष्ट्रीय व्यंग्य संगोष्ठी एवं सृजन सम्मान समारोह 19 सितम्बर को श्रीगंगानगर में आयोजित किया जाएगा।
सृजन सेवा संस्थान एवं नोजगे पब्लिक स्कूल, श्रीगंगानगर के संयुक्त तत्त्वावधान में नोजगे पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित होने वाले इस समारोह में रविवार प्रातः 10.30 बजे ‘व्यंग्य की प्राथमिकताएं-संदर्भ हिन्दी एवं राजस्थानी व्यंग्य’ विषयक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी में प्रख्यात व्यंग्यकार डॉ. हरीश नवल का सान्निध्य रहेगा, अध्यक्षता वरिष्ठ व्यंग्यकार डॉ. प्रेम जनमेजय करेंगे, मुख्य अतिथि वरिष्ठ व्यंग्य आलोचक सुभाषचंदर व विशिष्ट अतिथि कथाकार शरद केवलिया होंगे। मुख्य वक्ता वरिष्ठ आलोचक डॉ. नीरज दईया व डॉ. बबीता काजल तथा संयोजक डॉ. संदेश त्यागी होंगे।
इनका होगा सम्मान- सृजन सेवा संस्थान, श्रीगंगानगर के अध्यक्ष डॉ. अरुण शहैरिया ताइर ने बताया कि सृजन सम्मान समारोह दोपहर 2 बजे आयोजित होगा। सम्मानित होने वाले साहित्यकारों में बीकानेर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मदन केवलिया व बुलाकी शर्मा,
नई दिल्ली से डॉ. हरीश नवल, सिहोर से पंकज सुबीर, जयपुर से पूरण सरमा, लखनऊ से अनूप श्रीवास्तव, गाजियाबाद से अर्चना चतुर्वेदी व सीतापुर से राहुलदेव शामिल हैं। समारोह की अध्यक्षता डॉ. प्रेम जनमेजय करेंगे, मुख्य अतिथि सुभाषचंदर व विशिष्ट अतिथि डॉ. मंगत बादल होंगे। संयोजक डॉ. कृष्णकुमार ‘आशु’ होंगे।








No comments